Search
Close this search box.

पूर्व सांसद उमाकांत यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, बीएचयू रेफर

जौनपुर। जीआरपी सिपाही हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मछलीशहर संसदीय सीट से पूर्व बाहुबली सांसद उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई।

जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।

इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, उमाकांत यादव को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। साथ ही उनका शुगर और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ पाया गया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र भेजना उचित समझा।

Leave a Comment

और पढ़ें