Search
Close this search box.

मिर्जापुर में गैस एजेंसी पर छापा, 313 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने चंदाउपुर स्थित अस्मिता गैस एजेंसी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में डीएसओ संजय प्रसाद, कोतवाली देहात के एसएचओ तथा सप्लाई इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

छापेमारी के दौरान टीम को एजेंसी से 313 गैस सिलेंडर मिले, जिन्हें तत्काल उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए होम डिलिवरी हेतु भेज दिया गया। डीएसओ संजय प्रसाद ने बताया कि उनकी टीम वितरण व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो और आम लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर ने विंध्यवासिनी गैस एजेंसी समेत अन्य गैस वितरकों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सभी एजेंसियों को पारदर्शिता और नियमों के पालन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए

Leave a Comment

और पढ़ें