Search
Close this search box.

बलिया में ईद, नवरात्रि, रामनवमी पर शांति हेतु पुलिस सतर्क, पूरे जनपद में गश्त तेज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बलिया । जनपद में आगामी ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

इस दौरान रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों, बाजारों और चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण एवं पैदल गश्त की जा रही है।

पुलिस टीमों ने आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जनपद में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें