Search
Close this search box.

जिगना पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर घायल गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल और नकदी बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रयागराज । जनपद में अपराध और गो-तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जिगना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को थाना जिगना क्षेत्र के पाली के पास एक ट्रक से 26 गोवंश बरामद किए गए थे। इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी की तलाश जारी थी।

शनिवार को थाना जिगना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले में वांछित आरोपी सिराज अहमद अपने वाहन का पता लगाने के लिए चितौली की ओर से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम कुसहां स्थित जडावती नदी पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सिराज अहमद के बाएं पैर में गोली लग गई।

घायल अवस्था में उसे तुरंत पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये नगद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी सिराज अहमद पुत्र मोहम्मद बच्चन, निवासी सिद्दीकीपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष बताया गया है।

इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।इस सफल मुठभेड़ और गिरफ्तारी में थाना जिगना के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें