बलिया । जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 20 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे ग्राम कुण्डैल नियामत अली निवासी पीड़िता के साथ गांव के ही प्रदीप कुमार सागर ने दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की तहरीर पर उभांव थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तुर्तीपार अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस टीम में निरीक्षक नरेश कुमार, उपनिरीक्षक रामधारी सोनकर व कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







