Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में विशेष टिकट जांच अभियान, फर्जी आईडी के साथ दो यात्री पकड़े गए

वाराणसी । मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में अनाधिकृत टिकट यात्रा, फर्जी आईडी और टिकट जालसाजी पर रोक लगाने के लिए विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मियों तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को स्टेशनों और ट्रेनों में सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस विशेष अभियान में छपरा, बलिया, मऊ, सीवान, थावे, देवरिया सदर, वाराणसी एवं बनारस सहित प्रमुख स्टेशनों पर सघन जांच की जा रही है। साथ ही स्लीपर, आईसीपी रेड टीमों और सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखी जा रही है तथा पूछताछ भी की जा रही है।

इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को छपरा आईसीपी के उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सुधाकर मिश्रा द्वारा गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस में जांच के दौरान S-1 कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच में PNR संख्या 6366072252 के तहत यात्रा कर रहे दो यात्रियों द्वारा फर्जी पहचान पत्र का उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई।पहले यात्री ने आधार कार्ड में टेम्परिंग कर फर्जी पहचान प्रस्तुत की, जबकि दूसरे यात्री ने भी गलत नाम से यात्रा की। दोनों को सीवान जंक्शन पर उतारकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान को आगे की कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल वैध टिकट और मूल पहचान पत्र के साथ ही यात्रा करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें