Search
Close this search box.

सोनभद्र: मोबाइल चलाने को लेकर विवाद में पति ने पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के महुआ वारी सीरसोती गांव में देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी घटना में बदल गया। आरोप है कि कन्हैया जाटव ने अपनी पत्नी कुसुम जाटव के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब मोबाइल चलाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल महिला को एनटीपीसी धन्वंतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 1:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी और परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। मां की मौत के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति एनटीपीसी बीजपुर में एक निजी कंपनी में कारपेंटर का काम करता है। मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें