वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकेलवा चौकी के पास बनकट रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी — जैसे नाम, पता या परिवार — हो तो तुरंत संपर्क करें, ताकि शव को परिजनों तक पहुँचाया जा सके।
संपर्क नंबर:
लोहता थाना: 9454404391
अकेलवा चौकी: 78398 56930
पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, जिससे मृतक की पहचान जल्द हो सके और परिवार को सूचित किया जा सके।









