Search
Close this search box.

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी, आठ की मौत, कई घायल, मचा हड़कंप

कौशांबी । में शुक्रवार शाम नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से मुंडन कार्यक्रम कर अपने घर फतेहपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर किसी वाहन या सड़क किनारे से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन में सवार लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

इस दर्दनाक दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें पांच महिलाएं और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। वहीं, करीब 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। यह हादसा सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग की समस्या पर फिर सवाल खड़ा करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें