गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र के ताती जमुवारी गांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान पप्पू यादव के नेतृत्व एवं सौजन्य से भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान के आवास से हुआ, जो ताती जमुवारी, बहलोलपुर, धनेशपुर, कोडरी, लहुरापुर, पंसेरवा चट्टी और भोजापुर होते हुए पुनः ग्राम प्रधान के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में हजारों की संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

ग्राम प्रधान पप्पू यादव की ओर से यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। यात्रा का समापन ग्राम प्रधान के पिता लल्लन यादव ने किया। ग्रामीणों ने देशभक्ति की भावना से आयोजित इस आयोजन के लिए ग्राम प्रधान को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर हरेंद्र कुमार, शशिकांत कुमार, सरवन राजभर, नन्हे गौंड, रामविलास पासवान, सुभाष राम, गणेश राम, चंचल कुमार, डॉ. शैलेश कुमार, इंदल कुमार, संजय सिंह, चंदन सिंह, अनिल सिंह, जय हिंद कुमार चौथी, प्रमोद, कैलाश राम, सरवन पासवान, युवराज सिंह, भीखम राम, रामाशीष यादव, मनोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग मरदह धमेंद्र कुमार।







