Search
Close this search box.

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बलिया पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया सजग

बलिया। दिनांक 30.03.2026 को ओमवीर सिंह (पुलिस अधीक्षक, बलिया) के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0’’ के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।मिशन शक्ति टीमों ने जनपद के विभिन्न ग्रामों, कस्बों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर चौपालों के माध्यम से छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया।

इस दौरान उन्हें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं को सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, उत्पीड़न या शोहदों द्वारा परेशान किए जाने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें, जिससे त्वरित व गोपनीय कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

यह अभियान समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनसहभागिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें