बलिया। NMOPS के केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु के निर्देशानुसार अटेवा पेंशन बचाओ मंच, बलिया के तत्वावधान में जनपद के सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था (NPS) एवं यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के विरोध में “ब्लैक डे” मनाया।
इस दौरान सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर बांह में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि NPS/UPS को समाप्त कर जल्द से जल्द सर्वहितकारी पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाए।
उनका कहना है कि नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं करती, जबकि पुरानी पेंशन योजना सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देती है।इस विरोध कार्यक्रम में अटेवा के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।
सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाया और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता में सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
रिपोर्टिंग संजय सिंह बलिया उत्तर-प्रदेश।









