Varanasi: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर चितईपुर स्थित अपने आवास पर बुधवार को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद तथा वैद्यक शास्त्र के देवता धन्वंतरि एवं वीरांगना रानी चेन्नम्मा की जयंती मनाई। इस दौरान भाजपा एमएलसी ने सभी आयुर्वेद के चिकित्सकों और वैद्यों को शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा नारी शक्ति की प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना रानी चेन्नम्मा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ बगावत में अपूर्व शौर्य का प्रदर्शन कर भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी देश सदैव आपका ऋणी रहेगा।









