Search
Close this search box.

थाना अदलहाट पुलिस द्वारा लूट के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, 04 अदद मोबाइल फोन बरामद

मीरजापुर। थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 12.03.2026 को वादी अब्दुल हमीद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी खजुरौल थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा अपाचे सवार अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध वादी का मोबाइल फोनकर छीनकर भागने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-55/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 01.04.2026 को उप निरीक्षक राजेश रमण राय व अभयनारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर संगमोहाल साईं मंदिर के पास से अपाचे सवार मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त हरिवंश पुत्र मेवालाल निवासी घाटमपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 309(4), 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर कब्जे से 04 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त हरिवंश उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर मोबाइलों की छिनैती/लूट करते है और इस प्रकार से प्राप्त मोबाइल फोन को कटरा क्षेत्र में घूमकर राहगीरों को औने पौने दामों पर बेच देते है, लूट/छिनैती की मोबाइलों को बेचने जा रहा था कि पकड़ा गया।

थाना अदलहाट पुलिस द्वारा मौके से बरामद अपाचे मोटरसाइकिल वाहन संख्याः UP63BJ5143 का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक