Search
Close this search box.

मिर्जापुर में 15 दिन में ही दम तोड़ गया पीपा पुल: विधायक रत्नाकर मिश्रा के उद्घाटन के बाद क्षतिग्रस्त, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

मिर्जापुर । में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा महज 15 दिन पहले उद्घाटित किया गया हरसिंहपुर-विंध्याचल धाम को जोड़ने वाला पैंटून (पीपा) पुल अब क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

यह पुल क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे विंध्याचल धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम होती है। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद इसकी हालत खराब हो जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित हो रहा है और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन ने मरम्मत का आश्वासन दिया है, लेकिन जवाबदेही का सवाल अभी भी बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें