Search
Close this search box.

मां विंध्यवासिनी दरबार में राजन जी महाराज का आगमन, भक्ति-भाव से गूंजा मंदिर परिसर

मिर्जापुर । में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी के पावन धाम में प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज के आगमन से आध्यात्मिक वातावरण और भी दिव्य हो उठा। उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मां की आरती उतारी, भजन-कीर्तन किया और दीप प्रज्वलित कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वे सफेद वस्त्र, लाल पुष्पों की माला और रुद्राक्ष धारण किए हुए थे। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुकुल श्रवण वेद पाठशाला के प्रबंधक एवं मंदिर अर्चक आचार्य अगस्त द्विवेदी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई और बटुकों के साथ वेद-पाठ कराया।

कथा वाचन के दौरान राजन जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए धर्म और भक्ति का महत्व बताया।

बसनत कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग ।

Leave a Comment

और पढ़ें