मेरठ। मेरठ का डॉ अफजल मेरठ का चर्चित डॉक्टर अफजल इन दिनों कानपुर के बहुचर्चित किडनी कांड में मुख्य आरोपी के रूप में फरार चल रहा है। सामने आई तस्वीरों में वह लक्जरी कमरे में नोटों की गड्डियों के बिस्तर पर लेटा नजर आ रहा है, जिससे उसकी अवैध कमाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अफजल ने अपने साथियों डॉ अमित और डॉ वैभव के साथ मिलकर किडनी रैकेट के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों तक फैले हैं।
कानपुर पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।









