Search
Close this search box.

गाजीपुर जखनिया दुकान बंद कर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

गाजीपुर । भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के अलीपुर मंदरा गांव के पास जखनियां-मनिहारी मार्ग पर शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 70 वर्षीय मारकंडेय सिंह यादव की सड़क किनारे गैस एजेंसी के पास दुकान कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

रोज की तरह वो बीती देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

वहां भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी शांति देवी सहित दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें