Search
Close this search box.

राजीव कृष्ण की प्रेस वार्ता: नई ट्रैफिक स्कीम से हादसों में कमी, जाम से राहत का दावा

लखनऊ । स्थित पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग में उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रेस वार्ता कर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ी जानकारी दी। इस दौरान एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश और एडीजी ट्रैफिक ए. सतीश गणेश भी मौजूद रहे।

डीजीपी ने बताया कि प्रदेश के 68 जिलों और 7 पुलिस कमिश्नरेट में नई ट्रैफिक स्कीम लागू की गई है, जिससे पिछले 3 महीनों में सड़क हादसों में मौत के मामलों में 450 की कमी आई है। प्रतिदिन 506 लोगों की जान बचाने का दावा भी किया गया। हादसों में कमी लाने के लिए 25 इंटरसेप्टर फोर व्हीलर और 68 टू व्हीलर वाहन खरीदे गए हैं, जबकि 88 इकाइयों की मॉनिटरिंग जारी है।

उन्होंने बताया कि 20 नगरों के 170 रूट पर “सिटी ट्रैफिक कंजेशन स्कीम” लागू होगी, जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी। बख्शी का तालाब से पॉलिटेक्निक रूट तक 40-50 किमी स्ट्रेच चिन्हित किया गया है, जहां पीक टाइम में 38-40 मिनट तक जाम लगता है।

डीजीपी ने कहा कि “Five E” सिद्धांत—एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट आदि—पर काम किया जा रहा है। साथ ही 24 घंटे ट्रैफिक डेटा ऐप से निगरानी होगी और हर 15 मिनट में अपडेट लेकर बाधाओं को दूर किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें