मीरजापुर 10 अप्रैल 2026: भात निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन करते हुए आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा प्रमुख राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर उन्हें विधानसभावार मतदाता सूची की प्रति प्रदान किया।

तत्पश्चात प्रेस प्रतिनिधियो से पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण/संग्रहण का कार्य दिनांक 04.11.2025 से 26.12.2025 तक किया गया है। इस दौरान पिछले विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2003 के मतदाता सूची से मतदाताओ को मैप करने की कार्यवाही की गई तथा इस प्रकिया के अन्य किया कलापों के संबंध मे बूथ स्तर पर मुनादी, एनाउन्समेन्ट एवं विभिन्न समाचार पत्रों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है।

दिनांक 27.12.2025 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर सुपरवाईजरों की अध्यक्षता में बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ए० की बैठक करायी गयी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बी०एल०ए० के साथ निरन्तर वार्ता एवं समन्वय स्थापित किया गया। ऐसे मतदाता जिनके गणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हुए उनके सत्यापन के उपरान्त मृतक/शिपटेड/डुप्लीकेट एंव अन्य श्रेणी के मतदाताओं की सूची विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बी०एल०ए० के साथ साझा की गयी तथा इसकी जानकारी जनपद के विभिन्न राजनैतिक दलों को जनपद स्तर पर प्रदान की गयी।
आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन हेतु नियत दिनांक 06.01.2026 को जनपद में समस्त मतदेय स्थलों पर आलेख्य सूची को प्रकाशित किया गया तथा निर्वाचक नामावलियों को मतदाताओं के समक्ष समस्त बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा पढ़कर सुनाया गया। आलेख्य प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या निम्नवत थीः जिनमें 395-छानबे (अ0ज0) में पुरूष मतदाता-174679, महिला मतदाता-145303 अन्य मतदाता शून्य तथा कुल मतदाता-319982 थे। इसी प्रकार विधानसभा 396-मीरजापुर में पुरूष मददाता-167002, महिला मतदाता-136472, अन्य मददाता-09 कुल मतदाताओं की संख्या-303483, विधानसभा 397-मझवां में पुरूष मददाता-185257, महिला मतदाता-151527, अन्य मतदाता -13 कुल मतदाता-336797, विधानसभा 398-चुनार में पुरूष मतदाता-158603, महिला मतदाता-133554, अन्य मतदाता-08 कुल मतदाता-292155 एवं विधानसभा 399-मड़िहान में पुरूष मतदाता-170134, महिला मतदाता-144979, अन्य मतदाता-09 कुल मतदाता-315122 थे। इस प्रकार कुल टोटल पुरूष मतदाता-855675, महिला मतदाता-411885, अन्य मतदाता-39 कुल तथा कुल मतदाताओं की संख्या-1567539 थी।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06.01.2026 से दिनांक 06.03.2026 तक जिन पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नही थे, घोषणा पत्र के साथ फार्म-6 भरने तथा मतदाता के विवरण में संशोधन हेतु फार्म-8 भरने हेतु विभिन्न माध्यमों यथा-मुनादी, एनाउन्समेन्ट आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया। विशेष अभियान की तिथियों पर बी०एल०ओ० एवं अन्य कर्मचारियों की मतदेय स्थलों पर उपस्थिति सुनिश्चित करायी गयी तथा समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर भी इस संबंध में जानकारी दी गयी।
मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण संबंधी कार्य हेतु कुल 05 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 30 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 145 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, 2258 बूथ लेबिल अधिकारी, 225 बी०एल०ओ० सुपरवईजरों की नियुक्ति की गयी है। सभी स्तर पर सहयोग हेतु अतिरिक्त अधिकारी/कर्मचारी लगाये गये। उक्त अधिकारियों के पर्यवेक्षण हेतु 16 जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी तैनात किया गया तथा जनपद स्तर से निरन्तर मॉनिटरिंग की गयी।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा जनपद में कुल 10950 बूथ लेवल एजेण्ट (बी०एल०ए०) की नियुक्ति की गयी है। नियुक्त किए गये बी०एल०ए० एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूरे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण प्रक्रिया में अच्छा सहयोग प्रदान किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्टीकरण अधिकारी द्वारा समय-समय पर राजनैतिक दलों के साथ बैठकें की गयी है, जिसका विवरण जनपद स्तर पर 28.10.2025, 27.11.2025, 05, 14, 26, 28.12.2025, 06.01.2026, 03.02.2026 एवं 11, 22.03.2026, 395-छानबे (अ0ज0) में दिनांक 30.10.2025, 07.02.2026, 395-मीरजापुर में दिनांक 29.10.2025, 16.12.2025, 16.01.2026, 24.02.2026, 397-मझवां में दिनांक 29.10.2025, 16.12.2025, 16.01.2026, 24.02.2026, 398-चुनार में दिनांक 29.10.2025, 03.11.2025, 10.01.2026 एवं 399 मड़िहान में दिनांक 30.10.2025, 02.12.2025 एवं 08.01.2026 को कराई गई।
आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन हेतु निर्धारित तिथि पर आज 10.04.2026 (शुकवार) को जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील) में सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा, प्रत्येक मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा कर दिया गया है। उक्त स्थलो पर अंतिम मतदाता सूचीजन सामान्य के अवलोकन हेतु बी.एल.ओ. के माध्यम से 01 सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी तथा बैठक के अन्तर्गत विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के दौरान की गयी कार्यवाही एवं मतदाता सूची के तैयारी के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी तथा आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की दो प्रति (एक हार्ड प्रति एवं एक साफ्ट कापी) में उपलब्ध करायी गयी।
विधानसभा वार जनपद के मतदाताओं का अंतिम निर्वाचक नामावली में विवरण निम्न प्रकार है जिसमें 395-छानबे (अ0ज0) आलेख्य प्रकाशन 06.01.2026 को पुरूष मतदाता-174679, महिला मतदाता-145303, अन्य शून्य कुल मतदाता-319982, अन्तिम प्रकाशन पर 10.04.2026 को पुरूष मतदाता-185623, महिला मतदाता-155715, अन्य-01 कुल मतदाता-341339, बढ़े हुए मतदाताओ की में पुरूष मतदाता-10944, महिला मतदाता-10412, अन्य-01 कुल मतदाता-21357, 395-मीरजापुर आलेख्य प्रकाशन 06.01.2026 को पुरूष मतदाता-167002, महिला मतदाता-136472, अन्य 09 कुल मतदाता-303483, अन्तिम प्रकाशन पर 10.04.2026 को पुरूष मतदाता-181439, महिला मतदाता-151447, अन्य-10 कुल मतदाता-332896, बढ़े हुए मतदाताओ की में पुरूष मतदाता-14437, महिला मतदाता-14975, अन्य-01 कुल मतदाता-29413, 397-मझवां आलेख्य प्रकाशन 06.01.2026 को पुरूष मतदाता-185257, महिला मतदाता-151527, अन्य 13 कुल मतदाता-336797, अन्तिम प्रकाशन पर 10.04.2026 को पुरूष मतदाता-197267, महिला मतदाता-162822, अन्य-11 कुल मतदाता-360100, बढ़े हुए मतदाताओ की में पुरूष मतदाता-12010, महिला मतदाता-11295, अन्य-(-02) कुल मतदाता-23303, 395-चुनार आलेख्य प्रकाशन 06.01.2026 को पुरूष मतदाता-158603, महिला मतदाता-133544, अन्य 08 कुल मतदाता-292155, अन्तिम प्रकाशन पर 10.04.2026 को पुरूष मतदाता-168965, महिला मतदाता-143983, अन्य-08 कुल मतदाता-312956, बढ़े हुए मतदाताओ की में पुरूष मतदाता-10362, महिला मतदाता-10439, अन्य-शून्य कुल मतदाता-20801, एवं 399-मड़िहान आलेख्य प्रकाशन 06.01.2026 को पुरूष मतदाता-170134, महिला मतदाता-144979, अन्य 09, कुल मतदाता-315122, अन्तिम प्रकाशन पर 10.04.2026 को पुरूष मतदाता-180582, महिला मतदाता-155073, अन्य-20 कुल मतदाता-335675, बढ़े हुए मतदाताओ की में पुरूष मतदाता-10439, महिला मतदाता-10094, अन्य-11 कुल मतदाता-20553 है। इस प्रकार आलेख्य प्रकाशन 06.01.2026 को पुरूष मतदाता-855675, महिला मतदाता-711825, अन्य 39, कुल मतदाता-1567539, अन्तिम प्रकाशन पर 10.04.2026 को पुरूष मतदाता-913876, महिला मतदाता-769040, अन्य-50, कुल मतदाता-1682966, बढ़े हुए मतदाताओ की में पुरूष मतदाता-58201, महिला मतदाता-57215, अन्य-11 कुल मतदाता-115427 है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरा मतदाता Gender Ration, Ep ration, Age Cohort एवं 18-19 आयु वर्ग के मदाताओं का विवरण निम्नवत है जिसमें अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 पर मतदाताओ का विवरण 395-छानबेे (अ0ज0) में मतदाताओ की कुल संख्या-341339, Gender Ratio-839, Ep ratio-56.14, 18-19 वर्ग आयु के मतदाता-4513, Age Cohort-1.32, 396-मीरजापुर में मतदाताओ की कुल संख्या-332896, Gender Ratio-835, Ep Ratio- 50.76, 18.19 वर्ग आयु के मतदाता-5450, Age cohort- 1.64, 397-मझवां में मतदाताओ की कुल संख्या-360100, Gender Ratio-825, Ep Ratio- 55.84, 18-19 वर्ग आयु के मतदाता-4557, Age Cohort-1.27, 398-चुनार में मतदाताओ की कुल संख्या-312956, Gender Ratio-852, Ep Ratio- 53.11, 18-19 वर्ग आयु के मतदाता-4702, Age Cohort-1.50, 399-मड़िहान में मतदाताओ की कुल संख्या-335675, Gender Ratio-859, Ep Ratio-55.03, 18-19 वर्ग आयु के मतदाता-4276, Age Cohort- 1.27 कुल टोटल मतदाताओ की कुल संख्या-1682966, Gender Ratio-842, Ep Ratio-54.15, 18-19 वर्ग आयु के मतदाता-23498, Age Cohort- 1.40 है।
प्रकाशित मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ की वेबसाईट www.ceouttarpradesh.nic.in, जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट https://mirzapur.nic.in/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील), समस्त बूथ लेबिल अधिकारियों के पास देखी जा सकती है। इसके पश्चात् भी किसी मतदाता को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना है तो आयोग द्वारा निर्धारित पोर्टल ECINET mobile app एवं https://voters.eci.gov.in/ पर फार्म-6 भरकर आनलाईन भी आवेदन किया जा सकता है अथवा बी.एल.ओ. को फार्म भर कर दिया जा सकता है।
आयोग द्वारा 04 अर्हक तिथियां निर्धारित की गयी है, अतः दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान यदि कोई मतदाता 01 जनवरी की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को अर्ह हो रहे हैं, तो ऐसे मतदाताओं द्वारा भी फार्म-6 भरा जाएगा और यथासमय उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने की कार्यवाही नियमानुसार की जायेगी। यदि किसी मतदाता को अपने विवरण में कोई संशोधन कराना है तो वे फार्म-8 भर कर आवेदन सकते है। इसी तरह किसी मतदाता के नाम पर आपत्ति है तो पूर्ण विवरण के साथ फार्म-7 भर कर आवेदन कर सकते है।
विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 की पुरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की अपेक्षानुसार निर्धारित प्रकिया का पालन करते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कुशलतापूर्वक सम्पन्न की गयी। इस कार्य में जनपद, विधानसभा एवं बूथ स्तर पर सभी राजनैतिक दलों, सभी अधिकारियों/कर्मचारियों तथा मीडिया का अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ।









