ओम योग फिटनेस सेंटर के तत्वाधान में एक दिवसीय योग टूर प्रतापगढ़ (कुंडा) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में लगभग 70 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें गायत्री परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। योग शिक्षक, योग शिक्षिकाएं, कार्यकर्ता एवं योग से जुड़े अनेक सदस्य इस शिविर का हिस्सा बने।
योगाचार्य अजय पाल जी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन एवं हास्य आसन का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान ओम योग फिटनेस सेंटर के सदस्य अखिलेश जी ने भजन-गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस आयोजन को सफल बनाने में आनंद जी ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। साथ ही सुमन जी, सरिता जी, संध्या जी, रेखा जी, हरीतिमा जी, गीता जी, अंतिमा जी, संजू जी, बिंदु जी, गुंजा जी, प्रेमलता जी और सीमा जी सहित सभी बहनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मुख्य संरक्षक नरेंद्र पाल जी के नेतृत्व में बीएन राय, संतोष जी, अजय सिंह, रामजतन जी, अरुण जी, सुजीत जी, अमित जी, संजय जी एवं देवाशीष जी का विशेष योगदान रहा। योग शिक्षिका चंदा बहन को योगाचार्य अजय जी द्वारा टीचर ट्रेनिंग प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया।









