लखनऊ: प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना कटौती सुचारू बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर किसी भी फॉल्ट की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान सुनिश्चित करे और उपभोक्ताओं को राहत दे।
विभाग ने ट्रिपिंग की बढ़ती घटनाओं पर भी कड़ा रुख अपनाया है। निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी स्थिति में अनावश्यक ट्रिपिंग न होने पाए और बिजली आपूर्ति लगातार सुचारू बनी रहे।
बिजली विभाग ने साफ किया है कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ओमजीत यादव उजाला संचार न्यूज











