Search
Close this search box.

अंबेडकर जयंती पर एपेक्स हॉस्पिटल का सेवा अभियान: 71 बस्तियों में लगे स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों परिवारों को मिला लाभ

वाराणसी: अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर काशी महानगर में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया गया। नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन (NMO), नमो यूपी ट्रस्ट, सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 71 बस्तियों में विशाल स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

इस सेवा अभियान में एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के चिकित्सकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. शशांक यादव, डॉ. गोपेश पांडे और डॉ. भरत के नेतृत्व में चूनाडीह, लोडान, फरीदपुर और छतरीपुर बस्तियों में चिकित्सीय श्रमदान करते हुए 150 से अधिक परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक समान, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना रहा। इस दौरान मरीजों की जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।

एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि यह पहल केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य अधिकार पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने इसे सेवा, समानता और समर्पण की भावना के साथ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें