वाराणसी: जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के वोकेशनल सेक्टर के अंतर्गत महाकुंभ इंडिया बिजनेस फोरम (IBF) की महिला उद्यमियों की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। शहर के होटल सिटी इन में आयोजित इस समागम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भाग लिया और अपने-अपने व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में प्रख्यात चिकित्सक डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. स्मिता चंद्रा, शशि बाला शाह और डॉ. शालिनी राणा ने अपने प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित महिलाओं को मार्गदर्शन दिया। वहीं सीए रश्मि केशरवानी, आकांक्षा मिश्र, युक्ति गुप्ता, इंदु सिंह और कविता जुगनू ने उद्यमिता में व्यवहार कुशलता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “जिसे अपने व्यापार से प्रेम है, उसे सबसे पहले बेहतर व्यवहार विकसित करना होगा।”
वक्ताओं ने आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक संबंधों को व्यवसाय की सफलता की नींव बताया। उन्होंने कहा कि अपनापन और विश्वास हर रिश्ते का आधार है और आपसी परिचय व सहयोग से ही व्यापार को आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रेरणा सिंह, दिव्या अग्रवाल, रिचा दुबे, सीमा श्रीवास्तव, पल्लवी राजपूत, मोनीशा केसरी सहित अनेक महिला उद्यमियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।










