Search
Close this search box.

प्रेम प्रसंग में युवक को मारी गोली, सोहांव गांव में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

बलिया । जनपद के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में रविवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल की पहचान आर्यन यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले को अंजाम आर्यन के ही परिचित बम और बबलू यादव ने दिया। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने देर रात बयान जारी कर घटना की पुष्टि की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें