वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05056/05055 गोरखपुर-अलीपुरद्वार-गोरखपुर वाया कप्तानगंज, पडरौना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष गाड़ी गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई 2026 (शनिवार) को तथा अलीपुरद्वार से 19, 26 अप्रैल एवं 03 मई 2026 (रविवार) को कुल 03 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार स्पेशल ट्रेन निर्धारित तिथियों पर गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 07:30 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05055 अलीपुरद्वार-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन निर्धारित तिथियों पर अलीपुरद्वार से सुबह 10:00 बजे चलकर न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, तमकुही रोड, पडरौना होते हुए अगले दिन सुबह 09:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 01 जनरेटर सह लगेज यान, 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 04 शयनयान, 09 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के कोच शामिल होंगे।









