Search
Close this search box.

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, पुलिस संबंधित मामले, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन और अन्य प्रशासनिक समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें