Search
Close this search box.

बाबा साहेब की जयंती पर खटिक धर्मशाला में स्वास्थ्य शिविर, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम

वाराणसी। टकटकपुर महावीर मंदिर क्षेत्र स्थित माँ बबुनी देवी खटिक धर्मशाला प्रांगण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे मेडिकल स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से हुई।

स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

स्वास्थ्य शिविर में समाज के कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलिका अम्बेश, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अशोक सोनकर शास्त्री, डॉ. निरंजन सोनकर, डॉ. प्रभात सोनकर, डॉ. पुष्पांजली, डॉ. अनिवेश सोनकर, डॉ. सुनील सोनकर, डॉ. नरेंद्र सोनकर और डॉ. मधुमिता शामिल रहीं। इसके अलावा पैथोलॉजी में अजय सोनकर, विकास सोनकर तथा फिजियोथेरेपी में पी.टी. विकास सोनकर ने भी अपनी सेवाएं दीं।

दीप प्रज्वलन से हुआ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ

सायं 6 बजे मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी सोनकर (विधायिका, मछलीशहर-जौनपुर) द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति

इसके बाद कु. शुभी सोनकर एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

शिक्षा पर जोर

मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी सोनकर ने अपने संबोधन में कहा “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जिसे पीने वाला दहाड़ता है।” उन्होंने लोगों से शिक्षित बनने और आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रही गणमान्य लोगों की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू लाल सोनकर ने की, जबकि संचालन कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सोनकर ने किया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक कैलाश नाथ सोनकर, पूनम सोनकर, पूर्व प्रत्याशी लालजी सोनकर, अमन सोनकर (भाजयुमो जिलाध्यक्ष), सत्यप्रकाश सोनकर और दिलीप सोनकर शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रदीप सोनकर, तारा प्रसाद सोनकर, सुभाष सोनकर, विक्रम सोनकर, डॉ. उमेश सोनकर, मनोज सोनकर, बृजेश सोनकर, गोपाल जी सोनकर, राजबहादुर सोनकर, पुनीत सोनकर, मृत्युंजय सोनकर और जितेंद्र सोनकर सहित अनेक लोगों ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें