वाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरा खैरा चक निवासी पंकज प्रजापति ने अपनी पत्नी राधिका देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पंकज का कहना है कि उनकी पत्नी पिछले करीब पांच वर्षों से दशमी कुमार उर्फ विकास नामक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध में है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध के चलते उनकी पत्नी लगातार उनका मानसिक और सामाजिक शोषण कर रही है।
पीड़ित पति के अनुसार, पत्नी द्वारा तलाक के बदले पांच लाख रुपये तथा जमीन की मांग की जा रही है। पंकज ने बताया कि वह अपने दो बेटों—गोलू और सरवन कुमार—के भविष्य और न्याय की मांग को लेकर पिछले तीन महीनों से पुलिस और अदालत के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें उचित न्याय नहीं मिल सका है।
पंकज प्रजापति ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी बात मीडिया मंच उजाला संचार के माध्यम से सार्वजनिक की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। फिलहाल, मामले की सत्यता और आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों द्वारा की जानी बाकी है।







