Search
Close this search box.

वाराणसी: एसआई कमलेश कुमार बने इंस्पेक्टर, लालपुर-पांडेयपुर थाने में हुआ सम्मान

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया।

थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कमलेश कुमार के कार्यों की सराहना की।

सहकर्मियों ने कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की उम्मीद जताई।

Leave a Comment

और पढ़ें