Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में सख्त चेकिंग: 28 बिना टिकट यात्री और 2 अवैध वेंडर पकड़े गए

वाराणसी। Indian Railways के वाराणसी मंडल में ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और बिना टिकट यात्रा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

16 अप्रैल 2026 को मऊ–औड़ीहार रेल खंड के बीच गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल दादर एक्सप्रेस और 65132 प्रयागराज रामबाग–मऊ मेमू में सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 28 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जबकि 2 अवैध वेंडर 60 बोतल अनधिकृत पानी के साथ गिरफ्तार किए गए। बिना टिकट और अनियमित यात्रियों से किराया एवं जुर्माने के रूप में कुल 9,545 रुपये वसूले गए।

पकड़े गए दोनों अवैध वेंडरों को आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट औड़ीहार को सौंप दिया गया।

इस अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक (मऊ) अखिलेश सिंह सहित आईसीपी मऊ के 2 टीटीई शामिल रहे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस सख्त जांच के चलते बिना टिकट यात्रा करने वालों में कमी आई है और नजदीकी स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की कतारें भी देखने को मिलीं।

जांच के दौरान यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि बिना टिकट यात्रा करना सामाजिक अपराध है और सभी यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें