Search
Close this search box.

कोन के पीपरखाड़ गांव में एक साथ पहुंचा तीन शव ,गांव में गम का माहौल

छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे में हुए थे मृतक

कोन (सोनभद्र)। स्थानीय कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में आज सुबह करीब 9 बजे तीन अलग अलग एम्बुलेंसो से एक साथ तीन शवों के पहुंचने के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंहीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल मंगलवार के दिन हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में ए तीनो लोग मृत हो गये थे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने शवों की पहचान होने के बाद एम्बुलेंस द्वारा इन्हे इनके गांव पहुंचवाया।जानकारी के अनुसार पीपरखाड़ के बरवाहा टोला निवासी मृतक राजू राम पुत्र चरित्र राम (40) व बृजेश पुत्र जवाहिर राम (31) दोनो चचेरे भाई थे,वहीं पीपरखाड़ के ही केवाल टोले के पंकज पुत्र सुभाष (25) सभी साथ में ही करीब तीन माह पूर्व छतीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में किसी संविदाकर के माध्यम से मजदूरी का कार्य करने गये हुए थे, जहां मंगलवार 14 अप्रैल को करीब 2:30 बजे दोपहर में प्लांट के यूनिट नम्बर एक में भयानक विस्फोट हुआ जिसमें सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के इन तीनो मजदूरों के साथ कई अन्य लोगों की मृत्यु हो गयी तथा कई लोग घायल भी हुए थे।

शवों के गांव में पहुंचते ही इनके परिजनों में कोहराम मच गया।तीनो शवों का अंतिम संस्कार कचनरवा पाण्डु नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट पर एक साथ ही किया गया।एक साथ तीन शवों के अंतिम संस्कार के इस दृश्य को देखकर हर कोई द्रवित हो गया।

Leave a Comment

और पढ़ें