Search
Close this search box.

काशी पहुंचीं स्मृति ईरानी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम को लेकर भव्य स्वागत

बाबतपुर। /वाराणसी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए काशी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्मला सिंह, अनिल श्रीवास्तव, शिवानंद राय (प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा) तथा भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नारी सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की।

स्मृति ईरानी का यह दौरा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें