Search
Close this search box.

राज्य सूचना आयुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर लम्बित प्रकरणो की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने का दिया निर्देश

मीरजापुर, 16 अप्रैल 2026: प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त श्रीमती शकुन्तला गौतम (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0) ने आज जनपद मीरजापुर भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जन सूचना अधिकारियों/प्रथम अपीलीय जन सूचना अधिकारियो के साथ बैठक कर सूचना के लिए भटक रहे लोगो को ससमय सूचना उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभागवार लम्बित मामलो की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियो को निर्देशित किया कि किसी व्यक्ति के द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगे जाने पर तीस दिवस के अन्दर मांगी गई सूचना का उत्तर प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यदि सूचना सम्बन्धित विभाग से सम्बन्धित न हो तो ऐसी दशा में पांच दिवस के अन्दर शिकायतकर्ता को यह बताते हुए कि मांगी गई इस विभाग से सम्बन्धित नही है तथा जिस विभाग से है उस विभाग से सूचना मांगने हेतु शिकायतकर्ता को वापस कर दिया जाए यदि शिकायतकर्ता का आवेदन पांच दिवस में वापस नही किया जाता है तो प्राप्तकर्ता अधिकारी सम्बन्धित विभाग से सूचना मगाते हुए शिकायतकर्ता को सूचना उपलब्ध कराया जाएगा।


उन्होंने बैठक में राज्य सूचना आयोग के धारा-7, धारा-8, धारा-9, 18 सहित अन्य धाराओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जन सूचना अधिकारी/नोडल अधिकारी नियमावली में उल्लिखित धाराओं को भली भांति अध्यनन कर ले ताकि किस विषय पर सूचना देना है अथवा किस विषय पर सूचना नहीं देना है इसकी जानकारी अवश्य रखें। उन्होंने विभागवार लम्बित मामलोे की जानकारी लेते हुए निस्तारण के लिए बनाए गए नियमों की विस्तृत जानकारी दी। राजस्व व स्वास्थ्य विभाग में अधिक लम्बित शिकायतो को प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का निर्देश देते हुए समय पर सम्बन्धित को सूचना उपलब्ध करा दिया जाए कि ताकि राज्य सूचना आयोग में जाने की स्थिति ही उत्पन्न हों।


उन्होंने सभी जिला स्तरीय व जन सूचना अधिकारियो की पोर्टल पर लागिन बनवाने तथा हर प्रत्येक माह जन सूचना के तहत की गई अपीलो/शिकायतो की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सभी जन सूचना अधिकारी जन सूचना अधिकारी का रजिस्ट्रेशन व केश नम्बर अवश्य चेक कर ले। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि ससमय उपलब्ध सूचना न कराने तथा हीलाहवाली करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध आयोग के द्वारा अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु भी संस्तुति की जाएगी।


बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मा0 आयुक्त राज्य सूचना आयुक्त को सभी विभागीय अधिकारियों की तरफ से आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशो का अक्षरशः पालन कराते हुए विभागवार समीक्षा कर सूचना ससमय उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धरमजीत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर अजीत सिंह, संजीव यादव जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित सभी तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें