Search
Close this search box.

वारंटी पर पुलिस का शिकंजा आबकारी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बीजपुर (सोनभद्र)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम अपनी टीम के साथ ग्राम डोड़हर पहुंचे। यहां मु0नं0 473/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त कोटे केवट (42 वर्ष) पुत्र हरिचरण के घर पर दबिश दी गई।

आरोपी अपने घर पर ही मिल गया जिसे वारंट दिखाते हुए गिरफ्तारी का कारण बताया गया और सुबह करीब 06:55 बजे हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें