Search
Close this search box.

पोलवा के खेल मैदान में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू

राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा में सुबह 7 से 10 बजे तक चला खेलों का रोमांच, चार दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

महुली, सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी क्षेत्र के राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा के खेल मैदान पर गुरुवार को अंतर विद्यालय चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक चले प्रतियोगिता के पहले सत्र में खिलाड़ियों ने जोश, उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन में आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली, राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा, मॉडर्न आईटीआई हिराचक एवं एम.एस. डिग्री कॉलेज पोलवा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन मकसूद आलम, विशिष्ट अतिथि प्रबंधक महबूब आलम एवं डायरेक्टर मंसूर आलम द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत कक्षा 1 व 2 के नन्हें खिलाड़ियों की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि मकसूद आलम ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है और इससे अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि महबूब आलम ने कहा कि प्रतियोगिता में भागीदारी ही सबसे बड़ी उपलब्धि है और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। डायरेक्टर मंसूर आलम ने कहा कि खेल जीवन में संघर्ष करना सिखाते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

सबसे तेज धावक बालक-बालिका बने आकर्षण का केंद्र
सुबह आयोजित 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शिवाय (आदर्श महुली), अनिकेत तथा देव पुरोहित ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबसे तेज धावक का खिताब हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में सविता (राष्टीय), सुहानी एवं अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबसे तेज धाविका बनने का गौरव हासिल किया, जिनके प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ कक्षा 1-2 में शिवाय (आदर्श महुली) प्रथम, अथर्व (राष्टीय) द्वितीय एवं लक्ष्य तृतीय रहे। कक्षा 3-5 में अनिकेत प्रथम, शिवांश गुप्ता द्वितीय एवं कृष राज पुरोहित तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में देव पुरोहित प्रथम, तेजबली द्वितीय एवं अंकुश तृतीय रहे।

बालिका वर्ग कक्षा 3-5 में सविता (राष्टीय) प्रथम, रिया द्वितीय एवं अनुप्रिया तृतीय रहीं, जबकि जूनियर वर्ग में सुहानी प्रथम, अंशु (राष्टीय) द्वितीय एवं दिव्यांशु तृतीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, अक्षरा द्वितीय एवं आकृति (राष्टीय) तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ कक्षा 1-2 में वैदिक राज पुरोहित प्रथम, अर्जुन (राष्टीय) द्वितीय एवं शिवाय तृतीय रहे, जबकि कक्षा 3-5 में रेहान (राष्टीय) प्रथम, कृष राज पुरोहित द्वितीय एवं आरो तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका जूनियर वर्ग में राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा प्रथम तथा आदर्श इंटरमीडिएट

कालेज महुली द्वितीय रहा, जबकि बालक वर्ग में आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली प्रथम एवं राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा द्वितीय रहा।
आयोजन के दूसरे दिन 17 अप्रैल को जूनियर एवं सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़, खो-खो (बालक-बालिका), कैरम एवं लूडो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली) एवं रविंद्र कुमार (राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा) ने निष्पक्षता के साथ अपनी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कमलेश कुमार पासवान, तामरस पुरी, राकेश सिंह, आलोक कुमार, विकास कुमार, कृष्ण, दिव्य, शिरीन चक्रवर्ती, आशा, प्रतिमा, पूजा, प्रियांशी, रिंकी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करते हुए खेल संस्कृति को नई दिशा देने का कार्य किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें