वाराणसी । के कमिश्नरेट पुलिस गोमती जोन में नवागत डीसीपी नीतू कादयान के आगमन से व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनका स्वागत अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके भेंट कर किया। इस अवसर पर विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, विक्की गोंड, पप्पू सिंह, प्रमोद पांडे, राधिका तिवारी, विरेंद्र गुप्ता, शुभम ठाकुर, सुबास जायसवाल, कमलेश कुमार सिंह और पत्रकार अजय कुमार दुबे सहित लगभग 30 बाजारों के अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल थे।
इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं—जैसे सुरक्षा व्यवस्था की कमी, यातायात अव्यवस्था और बाजारों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी चुनौतियों—को विस्तार से रखा।
डीसीपी नीतू कादयान ने सभी को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही सभी व्यापार मंडलों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने तथा थाना स्तर पर मासिक बैठक सुनिश्चित करने की बात कही। उनके इस आश्वासन से व्यापारियों में सकारात्मक उम्मीद जगी है।
राधिका तिवारी रिपोर्टिंग वाराणसी उत्तरप्रदेश








