वाराणसी । के चौक आसभैरो मेन रोड पर स्थित “श्याम कुंज सारीज” शोरूम का भव्य उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि पं. चन्दमौली उपाध्याय एवं भरत जी सर्राफ द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अरविंद जैन, सह संस्थापक सुजीत केशरी एवं परिवारजनों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
अरविंद जैन ने बताया कि शोरूम में शुद्ध बनारसी सिल्क, तनछुई, जामदानी, कटवर्क और आधुनिक डिजाइनर साड़ियों का आकर्षक व विविधतापूर्ण संग्रह उपलब्ध है। साथ ही लहंगा, लेडीज सूट, कुर्ती, चादर, दोहर व दुपट्टे भी हर वर्ग के बजट के अनुसार उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक है।

सुजीत केशरी ने कहा कि उनका उद्देश्य बनारस की पारंपरिक बुनकर कला को बढ़ावा देना और ग्राहकों को उचित मूल्य पर असली बनारसी साड़ियां उपलब्ध कराना है। निदेशक अनंत जैन व अखिल केशरी ने बताया कि उद्घाटन के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक प्रत्येक खरीद पर आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










