वाराणसी । में चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में सेवा भारती, काशी प्रांत द्वारा माधव सेवा प्रकल्प, लोहता स्थित निःशुल्क संचालित महामना छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 19 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एपेक्स चिकित्सकीय टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन, ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रिया जायसवाल एवं विक्रांत, बाल रोग नर्सिंग सहायक सिस्टर रिंकी सहित सहयोगी स्टाफ शामिल रहे।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों का वजन, रक्तचाप, ऑक्सीजन स्तर तथा नेत्र परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिविर के सफल संचालन में एपेक्स हॉस्पिटल के प्रबंधक हेमंत सिंह और प्रशांत सिंह का विशेष योगदान रहा।










