Search
Close this search box.

हलिया साइबर सेल की तत्परता से UPI फ्रॉड की पूरी रकम ₹47,356 पीड़ित को वापस

मीरजापुर। जनपद के थाना हलिया क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। 21 फरवरी 2026 को ग्राम डोहर निवासी मुकेश कुमार चौबे ने UPI के माध्यम से ₹47,365 की ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही थाना हलिया साइबर सेल टीम ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए धनराशि की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए पहले ₹11,650 तथा बाद में ₹35,706 पीड़ित के खाते में वापस कराए। इस प्रकार कुल ₹47,356 की पूरी ठगी गई रकम वापस कर दी गई।

खाते में पूरी राशि वापस आने पर पीड़ित ने थाना हलिया पहुंचकर मीरजापुर पुलिस, उच्चाधिकारियों एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव (थानाध्यक्ष हलिया) एवं आरक्षी विश्वनाथ प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्रवाई साइबर अपराधों के प्रति पुलिस की सजगता और प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

Leave a Comment

और पढ़ें