वाराणसी । में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस के अवसर पर भगवान परशुराम सेवा समिति, बरेका द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे RPF बैरक स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा शिव काली मंदिर (बरेका पुलिस चौकी के पास) तक निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पैदल एवं वाहनों से शामिल हुए और “भगवान परशुराम जयकारा” के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ धर्म संघ शिक्षा मंडल के महामंत्री जगजीतन पांडेय द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन, डमरू वादन और नारियल फोड़कर किया गया। पूरे मार्ग में गगनभेदी जयकारों और डमरू की ध्वनि ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। शोभायात्रा बरेका परिसर का भ्रमण करते हुए शिव काली मंदिर पर सम्पन्न हुई।
समापन अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों—धर्म, न्याय, समानता और समाजवाद—पर प्रकाश डाला तथा परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। शोभायात्रा का नेतृत्व बी.डी. दुबे ने किया, संचालन राकेश पाण्डेय ने और धन्यवाद ज्ञापन अरविंद प्रधान द्वारा किया गया।










