Search
Close this search box.

बलिया में ईंट भट्ठे पर पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप, मजदूरों में दहशत और आक्रोश, मुनीम को ले जाने पर उठे सवाल

बलिया । जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवान कला में संचालित एक ईंट भट्ठे पर पुलिस की लगातार कार्रवाई से मजदूरों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। आरोप है कि पुलिस आए दिन भट्ठे पर पहुंचकर मजदूरों के साथ सख्ती और मारपीट करती है, जिससे पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर मजदूरों की स्थिति और दयनीय हो गई है।

शनिवार, 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची, तो मजदूरों ने अपनी आपबीती सुनाई। उनके अनुसार, उसी दौरान सिकंदरपुर थाना के एक सब-इंस्पेक्टर कुछ लोगों के साथ सफेद कपड़ों में चार पहिया वाहन से भट्ठे पर पहुंचे। जैसे ही भट्ठे के मुनीम अपने घर से वहां पहुंचे और साइकिल खड़ी की, पुलिस ने उन्हें तुरंत गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मजदूर सवाल उठा रहे हैं कि क्या मुनीम किसी गंभीर अपराध में शामिल हैं या फिर गरीब मजदूरों को ही निशाना बनाया जा रहा है। भट्ठे के संचालन में बाधा आने से मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। कई परिवारों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा और बच्चे भूखे सोने को मजबूर हैं।

मजदूरों ने प्रशासन से न्याय और राहत की गुहार लगाई है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें