Search
Close this search box.

ऑपरेशन चक्रव्यूह: वाराणसी में सख्त पुलिस कार्रवाई, 21 वाहनों का चालान, यातायात नियम तोड़ने वालों में हड़कंप

वाराणसी । कमिश्नरेट के गोमती जोन में अपराध और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के निर्देशन में रविवार शाम ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत सिंधोरा बाजार और आसपास के इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया, जिन्होंने स्वयं सड़क पर उतरकर पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। उनके साथ लेडी सब-इंस्पेक्टर दीप्ती शर्मा ने भी महिला सुरक्षा और जांच में सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम में अन्य पुलिसकर्मी भी पूरी मुस्तैदी से डटे रहे।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, प्रेशर हॉर्न और हूटर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। कुल 21 वाहनों का चालान कर 35,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आम जनता ने पुलिस की सख्ती की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें