पटना । बिहार की राजनीति में आज एक सकारात्मक और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने राजनीतिक संस्कृति में आपसी सम्मान और रिश्तों की गहराई को उजागर किया।
जहां राजनीति में अक्सर विरोध और वैचारिक टकराव देखने को मिलता है, वहीं इस घटना ने यह संदेश दिया कि मतभेदों के बावजूद सम्मान और संस्कार की परंपरा कायम रहनी चाहिए। सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर भी कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। एक समय वह राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े रहे और उस दौरान उन्हें लालू प्रसाद यादव का मार्गदर्शन और स्नेह प्राप्त हुआ।
लालू यादव हमेशा अपने सहयोगियों को परिवार की तरह मानने के लिए जाने जाते हैं, और सम्राट चौधरी भी उसी आत्मीयता का हिस्सा रहे हैं। यह मुलाकात बिहार की राजनीति में सौहार्द और मर्यादा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।








