Search
Close this search box.

विंध्याचल धाम के प्रधान अर्चक की बागेश्वर धाम सरकार से भेंट, विंध्याचल आने का दिया आमंत्रण

विंध्याचल । धाम के प्रधान अर्चक आचार्य अगत्स्य कुमार द्विवेदी ने वाराणसी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी का प्रसाद स्वरूप चुनरी और पवित्र चित्र भेंट करते हुए विंध्याचल धाम आने का सादर आमंत्रण दिया।

इस मुलाकात के दौरान दोनों संतों के बीच धर्म, भक्ति और सनातन परंपराओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई। आचार्य अगत्स्य कुमार द्विवेदी ने कहा कि वह स्वयं मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए अवश्य आएंगे और वहां कथा वाचन भी करेंगे।

इस आध्यात्मिक भेंट को हिंदू धर्म की एकता और तीर्थ स्थलों के प्रति आस्था को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। वहीं, भक्तों के बीच बागेश्वर धाम सरकार के संभावित विंध्याचल आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह मुलाकात धार्मिक समरसता और आस्था के संदेश को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें