Search
Close this search box.

कानपुर में 11 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या, स्कूल संचालक पर गंभीर आरोप

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे का शव उसके ही घर के बाहर फेंक दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, दिव्यांश को करीब सात दिन पहले लखनऊ के एक स्कूल में रहकर पढ़ाई करने के लिए छोड़ा गया था। आरोप है कि स्कूल संचालक ही बच्चे का शव कार से लेकर उसके घर पहुंचा और वहां छोड़कर चला गया।

मृतक के शरीर पर बर्बरता के कई निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उसके हाथ-पैर बांधे गए थे और डंडों से बेरहमी से पीटा गया था। शरीर पर करीब 40 से 45 चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि बच्चे को सिगरेट से दागा गया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें