वाराणसी। के रोहनिया क्षेत्र स्थित स्वामी श्रद्धानंद इंटरमीडिएट कॉलेज, गोविंदपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन कर देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की चेतना और आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना और आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करता है।
यह अभियान पूरे देश के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में शिवम पांडेय, राजकुमार शर्मा, रजनीश तिवारी सहित शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








