Search
Close this search box.

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में ‘प्रयाग रिद्म फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन, 12 विद्यालयों के 200 विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

चन्दौली । के डीडीयू नगर स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में ‘प्रयाग रिद्म फेस्ट 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह अंतर-विद्यालयीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता जिले के लिए एक सांस्कृतिक उत्सव बनकर उभरी, जिसमें जनपद चंदौली के 12 प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 200 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में वाद्य, गायन और नृत्य की तीन प्रमुख श्रेणियाँ रखी गईं, जिन्हें अलग-अलग आयु वर्गों—0 से 8 वर्ष, 9 से 13 वर्ष तथा 14 से 18 वर्ष—में विभाजित किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंच पर ऊर्जा, आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की निष्पक्षता और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रसिद्ध वाद्य यंत्र विशेषज्ञ समीर कुमार कुंडू को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया। उनके व्यापक अनुभव और संगीत की गहरी समझ ने प्रतियोगिता को उच्च स्तर प्रदान किया।

विद्यालय प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्था और सुव्यवस्थित संचालन ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अभिभावकों और अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

‘प्रयाग रिद्म फेस्ट 2026’ ने न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें