Search
Close this search box.

बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका ने शादी से इनकार पर प्रेमी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेमा ने अपने प्रेमी को सरप्राइज देने के बहाने बुलाया और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद उसने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से रिश्ते में थे। हाल ही में विवाह को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने से नाराज होकर युवती ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें