Search
Close this search box.

गाजीपुर कटरिया गांव बवाल: सपा के 47 नेताओं सहित 200 अज्ञात और पत्रकार पर मुकदमा, सभी नाम शामिल

गाजीपुर । जनपद करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में हुए पथराव और बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के 47 नेताओं को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा करीब 200 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। यह मुकदमा करंडा थानाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

यह मामला 15 अप्रैल 2026 को सामने आया था, जब गांव की निवासी निशा विश्वकर्मा का शव गंगा नदी पुल के पास मिला था। इस घटना के बाद 19 अप्रैल को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद 22 अप्रैल को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहा था, लेकिन निर्धारित संख्या से अधिक समर्थकों के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया।

इस घटना में थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि एक युवक और एक महिला को भी गंभीर चोटें आईं। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

पुलिस द्वारा नामजद किए गए आरोपियों में शामिल हैं: गोपाल यादव (जिलाध्यक्ष), जैकिशन साहू (विधायक सदर), विरेन्द्र यादव (विधायक जंगीपुर), सुनील यादव, मनीष यादव, अनिल यादव, पांचू यादव (जिला पंचायत सदस्य), सत्या यादव (जिला पंचायत सदस्य), पंकज यादव (जिला पंचायत सदस्य), विक्की यादव, उपकार यादव उर्फ सिंटू यादव, प्रहलाद बौद्ध, अभिषेक कुमार, आशीष यादव, बबूल गौड़, शुभम गौड़, शेरु गौड़, मोहन कुमार, उपेंद्र यादव, विगनाथ यादव, लाल बाबू यादव, सुभाष यादव, जीवन यादव, सत्येंद्र यादव, मोहम्मद इरफान, शाह मोहम्मद, सितांशु कुमार गौड़, अमितेश राम, सूर्यकांत यादव, मिथुन यादव, अनिल यादव (दूसरा), संतोष यादव, हरिकेश यादव, आशीष उर्फ मुगनू, शिशु यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), आमिर अली (पूर्व छात्रसंघ महामंत्री), तौकीर खान, बिंदु बाला बिंद, रीना यादव, निशा पाल (जिलाध्यक्ष महिला सभा), श्यामबिहारी, महेश यादव, अनीश यादव, गौतम यादव, उपेंद्र यादव (दूसरा) और विवेक यादव पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले समय में जांच के आधार पर और भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें